Wednesday , 11 February 2026

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव नतीजे : इतनी सीटों पर जीत के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी, जानें बाकी पार्टियों की स्थिति पर एक नज़र

Maharashtra zilla parishad panchayat samiti election

Maharashtra Zilla Parishad and Panchayat Samiti Results: महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंपर जीत मिली है. महाराष्ट्र के 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए सोमवार को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी 225 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. कुल 731 सीटों पर चुनाव हुआ था. जिसमें 225 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. 165 सीटों पर जीत के साथ एनसीपी दूसरे स्थान पर है. जबकि शिवसेना 162 सीटों पर जीत के साथ तीसरे नंबर पर है.

कुल 731 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने 552 सीटों पर जीत दर्ज की है. मालूम हो कि इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को हुआ था, जिसमें राज्यभर में लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यहां गौर करने वाली बात यह है कि सतारा जिले का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है.

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति का रिजल्ट 

बीजेपी 225
एनसीपी 165
शिवसेना 162
कांग्रेस 55
शिवसेना (UBT) 43
एनसीपी (SP) 26
मनसे 02
निर्दलीय 20
अन्य 21

 

धाराशिव मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा

इस बीच धाराशिव जिले में मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आ रही हैं. उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधियों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर मतगणना केंद्र के अंदर जाने से रोका जा रहा है.

प्रतिनिधियों का कहना है कि वे पिछले एक घंटे से गेट पर खड़े हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. गेट पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. आक्रोशित प्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है, ‘क्या हमें बाहर रखकर और गेट बंद करके सत्ताधारी दल के पक्ष में चुनावी नतीजे घोषित करने की साजिश रची जा रही है?’

7,438 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला 

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है. 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए मतदान कराया गया था. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Check Also

698af7ba17d40 om birla 10174166 16x9

संसद में संग्राम: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, राहुल गांधी ने नहीं किए साइन, जानें क्या है पूरा गणित

नई दिल्ली। भारतीय संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक और बड़ा मोड़ आ गया है। …