Wednesday , 11 February 2026

लखनऊ में ‘लव जिहाद’: रितेश बन आसिफ ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी,  बेटी के जन्म के बाद शुरू हुआ जुल्म और धर्मांतरण का खेल

44293133

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके से धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर, माथे पर तिलक लगा और खुद को ‘रितेश मौर्य’ बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। हद तो तब हो गई जब उसने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे भी लिए। लेकिन शादी के तीन साल बाद जब पहली बेटी का जन्म हुआ, तो असलियत का ऐसा चेहरा सामने आया जिसने पीड़िता की जिंदगी नर्क बना दी।

2d3efd97c4564ad945a2b85e867aa0ee

रितेश मौर्य की आड़ में छिपा था मोहम्मद आसिफ

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह पूरी साजिश साल 2015 में शुरू हुई थी। हरदोई के जहेदीपुर का रहने वाला मोहम्मद आसिफ लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में किराए पर रहता था। वहां उसने खुद को रितेश मौर्य बताया और एक युवती से दोस्ती कर ली। प्यार का झांसा देकर उसने युवती को शादी के लिए राजी किया और पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न किया। पीड़िता को तीन साल तक कानों-कान खबर नहीं हुई कि उसका पति असल में कौन है।

बेटी के जन्म के बाद शुरू हुआ जुल्म और धर्मांतरण का खेल

धोखे की यह दीवार साल 2018 में तब ढही जब पीड़िता ने अपनी पहली बड़ी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आसिफ ने अपना असली नाम उजागर किया और पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि डरा-धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उसे नकाब पहनने व नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाने लगा। बात न मानने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था। 10 साल के इस रिश्ते में पीड़िता की तीन बेटियां हुईं, लेकिन आसिफ का दिल नहीं पसीजा।

तीन बेटियों को छोड़ दूसरी महिला के साथ रहने लगा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि अत्याचार की सारी हदें पार करने के बाद अब आसिफ उसे और उसकी तीन मासूम बेटियों को बेसहारा छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है। न्याय की गुहार लेकर पीड़िता सआदतगंज थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपी आसिफ को किया गिरफ्तार

सआदतगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मोहम्मद आसिफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 10 साल बाद सामने आए इस धोखे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।


Check Also

Oc4ll51c punjab police operation prahar 2 625x300 10 February

ऑपरेशन प्रहार-2: पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 151 ठिकानों पर एक साथ छापा,पंजाबी गायिका समेत 125 दबोचे

चंडीगढ़/खन्ना। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर शुरू हुए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ (Operation Prahar-2) …