Tuesday , 21 April 2026

Kanpur : मासूम की हुई मौत माँ पर आरोप, पुलिस जाँच मे जुटी

बिल्हौर। नगर पालिका के एक वार्ड में 10 माह के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। विवाहित कई माह से अपने मायके में रह रही है। विवाहिता और मायका पक्ष बेटे की मौत को बीमारी बता रहा है जिसकी सूचना मृतक के पिता को हुई मृतक के पिता सोनू पुत्र अशोक निवासी मनीरामपुर बेवर जिला मैनपुरी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ जिसके दस वर्ष का मासूम बेटा पत्नी के साथ मायके मे रहा रहा था जिसे कई बार बुलाया परन्तु पत्नी ससुराल नही गयी। पिता ने मासूम की मौत का आरोप पत्नी पर लगाया है।

कस्बे के लोहिया नगर बिल्हौर मे मासूम की मौत से ह्ड़कंप मच गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बताया कि रिपोर्ट आने पर मासूम की मौत का राज खुलेगा और जल्द ही कानूनी कार्यवाही कि जाएगी।

Check Also

UP News: अवैध धर्मांतरण और देश के खिलाफ ‘युद्ध’ की साजिश! छांगुर बाबा समेत 8 पर NIA कोर्ट ने तय किए आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने की …