Sunday , 31 May 2026

तेज रफ्तार बनी काल : 6 लोगों को कुचला, एक मासूम की मौत से दहला लखनऊ…भीड़ ने लड़की को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Gifmagicsite 2026 02 12t214843170

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 2 महिला और 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए।

राहगीरों और आस-पास के लोगों ने कार की चपेट में आए सभी लोगों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से 6 साल के बच्चे को सरोजनीनगर CHC रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

सूचना पर बच्चे के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। बेटे के चेहरे से कफन हटाते ही मां चीख पड़ी। पिता ने किसी तरह उन्हें संभाला। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे का कानपुर रोड, बंथरा थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास का है।

Comp 141 1

घटना के समय गाड़ी में एक लड़का और लड़की थे। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, तो वह लड़की को उतारकर फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Gifmagicsite 2026 02 12t211515608

घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया।

कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। इतना ही नहीं, अनियंत्रित कार ने आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

आरोपी लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट स्कूल के

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। गंभीर रूप से घायल दीक्षांत को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दीक्षांत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कार चालक का पता लगाने में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार में चालक के साथ एक लड़की भी सवार थी। कार चालक और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। घटना के बाद लड़की कार से नीचे उतर गई और कार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना अंजाम देने वाली कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है।

बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया- लड़की ने चालक का नाम गौरव बताया है। दोनों एक साथ अवध कॉलेजिएट नाम के स्कूल में पढ़ते हैं।

Check Also

मौसम का मिजाज: देश के 15 राज्यों में प्री-मानसून आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में आसमानी आफत से 48 लोगों की मौत, इनोवा समेत 10 गाड़ियां बहीं

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अचानक करवट …