Tuesday , 5 May 2026

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, परिसर में अवैध रूप से उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु

ChatGPT Image Feb 16, 2026, 02 25 49 PM

AI फोटो 

-अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर थाना जेवर में एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी एक सिक्योरिटी एजेीसी के सुपरवाइजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पिछले तीन दिनों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर क्षेत्र में अवैध रूप से ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर कृष्णकांत पांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पिछले दो-तीन दिनों से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में अवैध रूप से ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। ये ड्रोन गांव रनहेरा-कुरैब से झाझर रोड की दिशा से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं, तथा कुछ समय पश्चात पुनः उसी दिशा में वापस चले जाते हैं। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्र ड्रोने के संचालन के लिए नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है एवं सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस तरह की गतिविधियां एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223,289 और 125 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

“हम हारे नहीं, हराया गया है”: ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार; भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाया 100 सीटें लूटने का गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक और चौंकाने वाले नतीजों के एक दिन बाद …