Sunday , 21 June 2026

Bihar Result Live: बिहार के रुझानों में NDA ने पार किया 150 का आंकड़ा, महागठबंधन 75 सीटों पर आगे…. 243 सीटों के नतीजे

 

Bihar Election Results 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. मुख्य मुकाबला एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच है. वहीं, जनसुराज भी अपनी दमदार पैठ का दावा कर रहा है. बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 122 का आंकड़ा प्राप्त करना है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर भी दोनों दलों के दावे अलग हैं. जहां एनडीए इसे सुशासन के समर्थन में जनादेश बता रहा है तो वहीं विपक्ष इसे परिवर्तन की जनता की इच्छा का संकेत मान रहा है. बेशक कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि जनता राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को दूसरा मौका देगी या बदलाव का रास्ता चुनेगी.

Check Also

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहित युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी की बेवफाई का खौफनाक सच आया सामने

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला और हैरान करने …