Saturday , 28 November 2026

पुलिस का बड़ा एक्शन : कैफे में परोसा जा रहा था हुक्का, 12 हिरासत में…छापेमारी से मचा हड़कंप

6445831D 6399 4376 97C5 1F8FDAB95826

उरई शहर में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जेल चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जालौन रोड स्थित एक कैफे पर अचानक छापेमारी की, जहाँ हुक्के की आड़ में नशे का काला खेल संचालित किया जा रहा था।

पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से कैफे में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। सभी को कोतवाली उरई लाया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्का और नशीली तंबाकू बरामद की है। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बालिग बताए जा रहे हैं। जैसे ही इसकी खबर शहर में फैली, पकड़े गए लोगों के परिजनों और रसूखदारों का कोतवाली में जमावड़ा लग गया। सूत्रों की मानें तो रसूखदार लोग अपने-अपने चहेतों को छुड़वाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं और सिफारिशों के साथ-साथ ‘सौदेबाजी’ की चर्चाएं भी गर्म हैं।

पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि कैफे की आड़ में केवल हुक्का पिलाया जा रहा था या फिर वहां किसी अन्य प्रकार की अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं।

​क्या कोतवाली पुलिस सिफारिशों और दबाव के आगे झुक जाएगी, या फिर नशे के इस अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए मिसाल पेश करेगी? यह आने वाला वक्त और पुलिस की कार्रवाई तय करेगी।

Check Also

Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- यह भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित होगा; सदन से गैरहाजिर रहने की अटकलों पर लगाया विराम

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र और संभावित परिसीमन विधेयक को …