Wednesday , 22 April 2026

इश्क में अंधी मामी 11 साल छोटे भांजे संग फरार, चिट्ठी में लिखी ऐसी बात कि पति के उड़ गए होश….

Surya y 2026 02 03T222944.776 2026 02 93e226e813777b8d76000c737df3db14 4x3

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की एक मां पर इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने अपने 11 साल छोटे भांजे के साथ घर से फरार होने का फैसला कर लिया. अपने पति और बच्चों की ममता को भुलाकर महिला ने एक चिट्ठी में अपने दिल की बात लिखी और प्रेमी भांजे के साथ एक नई दुनिया बसाने निकल पड़ी. यह अजीबोगरीब घटना जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र की है, जहां इस रिश्ते की चर्चा हर जुबान पर है.

चिट्ठी में लिखा- अब पति से कोई वास्ता नहीं

घर से भागने से पहले महिला ने एक पत्र छोड़ा, जिसमें उसने साफ-साफ लिखा, “मेरा मेरे पति और दोनों बच्चों से अब कोई रिश्ता नहीं है. मैं अपनी पूरी मर्जी और होशो-हवास में विनीत के साथ जा रही हूं. पति की जमीन-जायदाद से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है.” हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने साल 2017 में अपने पति से प्रेम विवाह किया था और आज उनके दो बच्चे भी हैं. वहीं, भांजे विनीत ने भी अपने परिवार वालों से साफ कह दिया था कि वह किसी और से शादी नहीं करेगा.

चंडीगढ़ से शुरू हुई थी लव स्टोरी

मामले में पति दद्दन तिवारी पेशे से एक ट्रक ड्राइवर हैं और परना गांव के रहने वाले हैं. दद्दन की मुलाकात मनीषा से चंडीगढ़ में हुई थी, जहां वह मनीषा के घर पर किराए से रहते थे. दोनों के बीच प्यार हुआ और 2017 में उन्होंने गोंडा आकर कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए और जिंदगी सामान्य चल रही थी.

घर आने-जाने के दौरान भांजे पर आया दिल

दद्दन के ही गांव में रहने वाला उसका चचेरा भांजा विनीत दीक्षित, जिसकी उम्र मनीषा से 11 साल कम है, उसका अक्सर मामी के घर आना-जाना था. दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विनीत के पिता अरुण दीक्षित कोटेदार हैं. इसी घर आने-जाने के दौरान मामी और भांजे की आंखें चार हो गईं और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए. करीब चार महीने पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और वे चोरी-छिपे मिलने लगे.

कमरे में एक साथ पकड़ा तो मचा हड़कंप

जब पति दद्दन को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने मनीषा को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. करीब दो महीने पहले इसी प्रेम प्रसंग के चलते मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, तब भी घरवालों ने उसे समझा-बुझाकर शांत करा दिया था. रविवार की रात को मनीषा ने अपने प्रेमी भांजे विनीत को घर पर बुला लिया और दोनों पूरी रात एक ही कमरे में रहे. सोमवार सुबह जब मनीषा की सास कमरे में दाखिल हुई तो उसने दोनों को एक साथ देख लिया और शोर मचा दिया. इसी हड़कंप के बाद दोनों घर से फरार हो गए.

Check Also

Delhi Horror: अमर कॉलोनी में IRS अफसर की बेटी की बेरहमी से हत्या, यौन उत्पीड़न के बाद चार्जिंग केबल से घोंटा गला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के …