Thursday , 30 July 2026

नुमाइश में नैन लड़े, थाने में शादी रचाई….मंदिर में एक दूजे को पहनाई जयमाला

WhatsApp Image 2026 02 22 at 19.33.30

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने समाज की बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने थाना परिसर स्थित मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में शादी रचाई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
जुरिया निवासी सरस्वती (20) व जैतीपुर के शीलू (21) की पहली मुलाकात नुमाइश में हुई थी। ये मुलाकात दोस्ती फिर प्रेम में बदल गई। रविवार को दोनों ने मंगलपुर थाने पहुंचकर पत्र दिया कि वे दोनों बालिग हैं और बिना किसी दबाव के पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असहमति जताई गई थी, लेकिन दोनों के दृढ़ निर्णय के बाद परिजन भी सहमत हो गए और शादी में शामिल हुए। पुलिस ने दी कानूनी जानकारी दी। एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है।

Check Also

12 अगस्त को धमाका करने आ रही Google Pixel 11 सीरीज: AI के चक्कर में ढीली होगी जेब, जानिए लीक फीचर्स और संभावित कीमत

दिग्गज टेक कंपनी गूगल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने के लिए पूरी तरह …