Monday , 27 July 2026

व्हाट्सएप पर ‘सौदा’, रेट फिक्‍स होने पर होटल में ‘मीटिंग’…..गाजियाबाद के लग्जरी होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 698cb31f54a76 sex racket busted 114929563 16x9

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित नामी होटल ‘महागुन सरोवर पोर्टिको’ (Mahagun Sarovar Portico) में चल रहे एक बड़े जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी में होटल के कमरों से 11 कॉल गर्ल्स और होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। मैनेजर के मोबाइल से करीब 500 लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें ग्राहकों को ‘कैटलॉग’ की तरह भेजा जाता था।

व्हाट्सएप पर ‘सौदा’ और होटल के सूट्स में ‘मीटिंग’

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह रैकेट पूरी तरह डिजिटल तरीके से संचालित हो रहा था। होटल का मैनेजर राहुल शर्मा व्हाट्सएप के जरिए रसूखदार ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजता था। जब ग्राहक किसी लड़की को पसंद कर लेता, तो उसे होटल के महंगे कमरों या लग्जरी सूट्स में बुलाया जाता था। पकड़ी गई 11 लड़कियों में से एक नेपाल की रहने वाली है, जबकि अन्य देश के अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं। गिरोह ग्राहकों को विदेशी युवतियों की तस्वीरें भेजकर भी लुभाता था।

लाखों का टर्नओवर: ग्राहकों से 20 हजार, लड़कियों को मिलते थे 5 हजार

पूछताछ के दौरान लड़कियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजर और दलाल एक ग्राहक से 15 से 20 हजार रुपये वसूलते थे, जबकि काम करने वाली युवतियों को एक रात के बदले महज 5 हजार रुपये दिए जाते थे। गिरोह का जाल इतना फैला था कि लड़कियों को न केवल इसी होटल में रखा जाता था, बल्कि डिमांड होने पर दिल्ली-एनसीआर के अन्य होटलों में भी भेजा जाता था। इसके लिए ऑनलाइन रूम बुकिंग का सहारा लिया जाता था ताकि किसी को शक न हो।

मैनेजर और कर्मचारी गिरफ्तार, होटल मालिक पर भी लटकी तलवार

पुलिस ने इस मामले में होटल मैनेजर राहुल शर्मा, कर्मचारी अंकित चौहान और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या होटल का मालिक भी इस अवैध धंधे में साझीदार था। फिलहाल चार अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

रसूखदार बिजनेसमैनों के नाम आने की संभावना

एसीपी (ACP) के मुताबिक, होटल के रिकॉर्ड और मैनेजर के मोबाइल डेटा को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के कई बड़े व्यापारियों और बिजनेसमैनों के नाम सामने आए हैं जो इस रैकेट के नियमित ग्राहक थे। पुलिस इन सभी ‘वीआईपी’ चेहरों को बेनकाब करने की तैयारी में है। पकड़ी गई महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन इस दलदल में धकेला गया और काफी समय से होटल के कमरों में कैद रखकर यह काम कराया जा रहा था।

Check Also

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर फिर गरजेंगे बादल! 60 जिलों में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन का मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार …