Sunday , 31 May 2026

प्यार की खातिर बदली पहचान : युवती ने जेंडर परिवर्तन कर रचाई शादी…ऐसे बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के बरखेड़ा गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय युवती की सोशल मीडिया के जरिए असम की रहने वाली युवती अनीता से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

अपने रिश्ते को सामाजिक पहचान देने के लिए अशोकनगर की युवती ने बड़ा फैसला लिया। उसने करीब छह लाख रुपये खर्च कर जेंडर परिवर्तन कराया और युवक बनी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि यह फैसला दोनों ने पूरी समझ और रजामंदी से लिया। शादी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कहीं इसे प्यार की जीत बताया जा रहा है तो कहीं इसे सामाजिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि बदलते समय के साथ रिश्तों और सामाजिक सोच में भी बदलाव आ रहा है।

Check Also

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: आज देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, राजस्थान में 80km की रफ्तार से आएगी धूलभरी आंधी, दिल्ली-यूपी भी भीगेंगे

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के एक बड़े हिस्से के लिए मौसम …