Sunday , 31 May 2026

साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 8.50 लाख, इस तरह बनाया शिकार

मुरादाबाद । साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर का मोबाइल हैक कर उनके खाते से 8.50 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। हैरानी की बात है कि महिला डॉक्टर ने न किसी को ओटीपी बताया और न खाते की जानकारी किसी से शेयर की, बावजूद इसके उनके खाते से रकम उड़ा ली गई। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी डॉ. पारुल बेनिवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह संभल में तैनात हैं। इंडियन बैंक में उनका खाता है। आठ अगस्त 2025 को उन्होंने अपना फोन चेक किया तो पता चला कि रात 12 बजे से सुबह आठ बजे के बीच उनके खाते से 8.50 लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। यह रकम कई बार डॉक्टर ने न तो किसी को ओटीपी बताया और न शेयर की खाते की जानकारी में ट्रांसफर की गई है। डॉ. पारुल का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को कोई डिटेल शेयर की और न ही कोई ओटीपी बताया, फिर भी उनके खाते से रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई है। लगता है कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। अब एक माह बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से सिविल लाइंस थाने की पुलिस इस मामले में जांच आगे बढ़ा रही है।

Check Also

सावधान अभिभावक! नाबालिग बच्चों को थमाई गाड़ी की चाबी तो नपेगा परिवार, कानपुर DM की कड़ी चेतावनी !

सरसौल (कानपुर नगर)। अगर आप भी अपने नाबालिग बच्चों की जिद के आगे झुककर उन्हें …