Saturday , 2 May 2026

अबोध बच्ची से बलात्कार का आरोपी भी निकला नाबालिग, जब दर्द से बिलख रही पीड़िता ने मां को बताया सबकुछ

कप्तानगंज, कुशीनगर । कस्बे के डीसीएफ चौक के समीप एक आवासीय परिसर में बुधवार को एक नाबालिग लड़के द्वारा एक परिवार के जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में घर का फाटक बंद कर अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
शर्मसार करने वाली यह घटना कस्बे के डीसीएफ चौक के समीप एक आवासीय परिसर के आवंटित कमरे में बुधवार को शाम में घटी। पीड़ित बच्ची की उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। जबकि आरोपी 10 वर्षीय बताया जा रहा है। बुधवार को दोपहर बाद कस्बे में हुई झमाझम बारिश के दौरान पीड़िता की मां के अलावा कोई घर पर मौजूद नहीं था। पड़ोस का आरोपी लड़का घर में फाटक बंद कर अकेली अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किया और भाग निकला।
 दर्द से बिलख रही पीड़िता ने अपने मां के आते ही सारा वाकया बताया। पीड़िता के मां की तहरीर पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी लड़के को धर दबोचा और पीड़ित बच्ची को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। अबोध बच्ची के साथ नाबालिक लड़के के इस कृत्य से लोग हैरान हैं। घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज सीबी प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिक लड़के को पकड़ लिया गया है। बच्ची को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Check Also

UP Census 2026: यूपी में इस दिन से शुरू होगी 16वीं जनगणना, पहली बार होगी ‘डिजिटल और जातिगत’ काउंटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रहने वाले करोड़ों नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत …