
प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में दबदबा रखने वाली दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S27 को बाजार में उतारने की तैयारी तेज कर चुकी है। टेक गलियारों में चर्चा है कि कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में ग्लोबल और भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इस बार लाइनअप में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि पारंपरिक तीन मॉडल्स की जगह कुल चार फोन Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Ultra और पहली बार Galaxy S27 Pro लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Galaxy S27 Pro की नई एंट्री, Plus और Ultra के बीच होगी पोजिशनिंग
लीक्स के अनुसार, सैमसंग पहली बार ‘Pro’ मॉनीकर के साथ नया फोन उतारने की योजना बना रहा है। Galaxy S27 Pro को कंपनी Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच के सेगमेंट में फिट कर सकती है। माना जा रहा है कि इसके अधिकांश प्रीमियम फीचर्स Galaxy S26 Ultra से प्रेरित होंगे, जिससे कम बजट में अल्ट्रा-लेवल अनुभव चाहने वाले यूजर्स को एक नया और दमदार विकल्प मिल सके।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर हुआ लिस्ट, भारत लॉन्च की पुष्टि
सैमसंग का बेस मॉडल Galaxy S27 हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS (Bureau of Indian Standards) पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में यह हैंडसेट मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ दर्ज मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में इसे Galaxy S27 नाम से ही पेश किया जाएगा। हालांकि सर्टिफिकेशन में स्पेसिफिकेशन्स का ब्योरा नहीं है, लेकिन इस लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि फोन का भारत में लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
3C सर्टिफिकेशन से सामने आई चार्जिंग स्पीड, नहीं दिखेगा बड़ा बदलाव
भारतीय BIS से पहले Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी क्रमशः SM-S9520 और SM-S9560 मॉडल नंबर के साथ देखे जा चुके हैं। इस लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy S27 में 25W और Galaxy S27 Plus में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। गौरतलब है कि सैमसंग ने साल 2022 से ही 45W फास्ट चार्जिंग की शुरुआत की थी और इस बार भी चार्जिंग स्पीड में कोई बड़ा अपग्रेड न होना फास्ट-चार्जिंग के शौकीनों को थोड़ा निराश कर सकता है।
Galaxy S27 Ultra का डिजाइन लीक, मिलेंगे 200MP के दो दमदार कैमरे
सीरीज के सबसे प्रीमियम और शक्तिशाली हैंडसेट Galaxy S27 Ultra के डिजाइन को लेकर भी टेक जगत में हलचल मची हुई है। जाने-माने टिप्स्टर आइस यूनिवर्स (Ice Universe) द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, इस फोन में दो-दो पैरलल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल के दो पावरफुल सेंसर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही, फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले को पहले की तुलना में कहीं अधिक एडवांस और सिक्योर बनाने पर काम किया गया है।
voice of india