Wednesday , 28 October 2026

WhatsApp पर आया PIB : अब मोबाइल पर सीधे मिलेंगे कैबिनेट फैसले, सरकारी योजनाएं और फर्जी खबरों का सच

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने व्हाट्सएप चैनल्स पर अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करा दी है। इस पहल के बाद आम नागरिकों, छात्रों और मीडियाकर्मियों के लिए भारत सरकार के नीतिगत फैसलों, आधिकारिक बयानों और योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी सीधे अपने स्मार्टफोन पर पाना बेहद आसान हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक दावों और फेक न्यूज के दौर में यह कदम सूचना के सत्यापन को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। PIB के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने वाले यूजर्स को सीधे आधिकारिक स्रोत से सत्यापित व सटीक डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

व्हाट्सएप पर क्या-क्या मिलेंगी जानकारियां

  • कैबिनेट के बड़े फैसले: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए नीतिगत निर्णय और नए कानूनों की त्वरित जानकारी।

  • सरकारी योजनाओं की गाइड: कल्याणकारी योजनाओं के पात्रता नियम और आवेदन प्रक्रिया की प्रामाणिक जानकारी।

  • मंत्रियों के आधिकारिक बयान: प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों के महत्वपूर्ण संबोधनों और प्रेस विज्ञप्तियों का संकलन।

  • फेक न्यूज का खंडन: सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं या भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी भ्रामक खबरों की तथ्य-जांच (Fact Check)।

PIB व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ें?

  1. अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलकर Updates (चैनल्स) टैब पर जाएं।

  2. चैनल्स सेक्शन में दिए गए सर्च बार में Press Information Bureau या PIB India टाइप करें।

  3. ग्रीन टिक (Verified Badge) वाले आधिकारिक चैनल को चुनें और Follow बटन दबाएं।

अपडेट्स को मिस न करने के लिए यूजर चैनल के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए बेल (घंटी) आइकन को दबाकर नोटिफिकेशन भी सक्रिय कर सकते हैं।

Check Also

UP Assembly Election 2027: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, गृह जिले में तैनात और 3 साल पूरा करने वाले अफसरों के तबादले का आदेश; 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक और सियासी सरगर्मियां तेज हो गई …