Saturday , 2 May 2026

जमीर अहमद की जगह अजीजुर रहमान अंसारी बन चार पहिया वाहन हथियाने वाला इनामी ठग गिरफ्तार

पुलिस अफसरों ने उस पर घोषित कर रखा था 25 हजार रुपये का इनाम

तीन चार पहिया वाहन बरामद

 

लखनऊ। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने शुक्रवार को चार पहिया वाहन चलवाने के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक महिला की तीन वाहन हथिया कर बेचने वाले इनामी पुलिस ने इसके पास से तीन चार पहिया वाहन बरामद किया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक बीते 22 जून 2025 को शिल्पी सोनकर नाम की महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी तीन चार पहिया वाहन को बुकिंग के लिए सिरका वाली गली सोवतिया बाग लखनऊ निवासी अजीजुर रहमान अंसारी द्वारा एग्रीमेंट के माध्यम से लिया था।

दो-तीन महीने तक पैसे न मिलने पर महिला ने पैसे मांगे तो रूपए देना तो दूर वाहन देने से भी मना कर दिया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि पीड़ित महिला शिल्पी सोनकर जिस शख्स को अजीजुर रहमान अंसारी समझकर वाहनों का एग्रीमेंट किया था उसका असली नाम जमीर अहमद है और वह कौशांबी जिले सराय अकिल थाना क्षेत्र स्थित कटरा अतरसुई का रहने वाला है। पुलिस के अफसरों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

गिरफ्तार जमीर अहमद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह आधार कार्ड अजीजुर रहमान अंसारी के नाम से बनवाया था और इसी नाम से वाहन चलवाने के लिए एग्रीमेंट में किया था ‌इसका राजफाश शुक्रवार को उस समय हुआ जब इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने एसबीआई बैंक के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने पीड़िता शिल्पी सोनकर की तीन चार पहिया वाहन मारूति वैगनआर, हांडा अमेज सहित तीनों वाहन बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़ा गया जमीर अहमद शातिर किस्म का जालसाज है फर्जी दस्तावेज के जरिए लाइसेंस भी बनवा रखा था।

Check Also

UP Census 2026: यूपी में इस दिन से शुरू होगी 16वीं जनगणना, पहली बार होगी ‘डिजिटल और जातिगत’ काउंटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रहने वाले करोड़ों नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत …