Saturday , 28 November 2026

तन लड़के का, मन लड़की का’…IAS की तैयारी कर रहे छात्र ने काटा प्राइवेट पार्ट, खुद लगाया एनेस्थीसिया इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आईएएस की तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी छात्र ने डॉक्टर की सलाह पर अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। अत्यधिक खून बहने की वजह से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, छात्र अमेठी का रहने वाला है। उसका मानना था कि उसका तन लड़के का है, लेकिन मन लड़की का। इसी सोच के चलते उसने एक डॉक्टर से सलाह ली। छात्र का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे खुद ही प्राइवेट पार्ट काटने की बात कही और तरीका भी बताया।

प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक लॉज में रहने वाले छात्र ने मेडिकल स्टोर से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदा और कमरे में ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर लॉज मालिक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। स्वरूप रानी नेहरू सरकारी अस्पताल के डॉक्टर संतोष के मुताबिक, समय रहते इलाज मिलने से छात्र की जान बच गई और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

क्यों उठाया ऐसा कदम?

छात्र का कहना है कि 14 साल की उम्र में उसे पहली बार यह महसूस हुआ कि वह लड़कों जैसा नहीं है। एक फंक्शन में लड़कियों के साथ डांस करते समय उसे लगा कि उसका मन लड़की का है, जबकि शरीर लड़के का। तभी से वह इस द्वंद्व से गुजर रहा था।

विशेषज्ञों की राय

मनोवैज्ञानिक डॉ. कमलेश का कहना है कि यह आइडेंटिटी जेंडर डिसऑर्डर का मामला है। इसमें व्यक्ति को लगता है कि उसकी असली पहचान उसके जन्म से मिले जेंडर से अलग है। यह दुर्लभ स्थिति है और एक लाख में एक मामला ही सामने आता है। ऐसे में काउंसलिंग और सही मेडिकल गाइडेंस ही इसका समाधान हो सकता है।

Check Also

Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- यह भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित होगा; सदन से गैरहाजिर रहने की अटकलों पर लगाया विराम

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र और संभावित परिसीमन विधेयक को …