Saturday , 16 May 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक का ऑडियो वायरल! छात्रा को मिलने बुलाने और आपत्तिजनक बातचीत का दावा, नीट विवाद के बीच मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। इन दिनों देश भर में जहां नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक का मामला पहले से ही विवादों और सुर्खियों में बना हुआ है, इसी बीच लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) से जोड़कर एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है।

इंटरनेट पर तैर रहे इस ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें सुनाई दे रही आवाज लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर और एक छात्रा की है। ऑडियो में प्रोफेसर द्वारा परीक्षा का पेपर लीक करने का झांसा देकर छात्रा को अकेले में मिलने के लिए बुलाने और आपत्तिजनक बातचीत करने की बात कही जा रही है।

2 मिनट 7 सेकेंड का वीडियो वायरल, बार-बार मिलने का बना रहा दबाव

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 2 मिनट और 7 सेकेंड का बताया जा रहा है। इस क्लिप में कथित तौर पर सुना जा सकता है कि प्रोफेसर उस छात्रा से परीक्षा का पेपर आउट (लीक) करने की बात स्वीकार कर रहा है। वह छात्रा पर बार-बार अपने पास मिलने के लिए आने का दबाव बना रहा है और उससे फोन पर पूछ रहा है कि “कब आओगी मिलने?”

वहीं दूसरी तरफ, ऑडियो में सुनाई दे रही छात्रा की आवाज काफी असहज लग रही है। वह प्रोफेसर की बातों को टालने की कोशिश करते हुए बार-बार यह कहती सुनाई दे रही है कि “सर, मैंने तो पूरा पेपर पढ़ लिया है, मुझे आने की क्या जरूरत है।” लेकिन इसके बावजूद सामने वाला शख्स लगातार उसे बहलाने-फुसलाने और मिलने बुलाने की जिद पर अड़ा हुआ है।

नीट (NEET) महाविवाद के बीच आई इस खबर ने बढ़ाई चिंता

गौरतलब है कि देश में पहले से ही परीक्षाओं की शुचिता और पेपर लीक को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे नीट पेपर लीक मामले के बीच लखनऊ के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का नाम इस तरह के गंभीर आरोपों में उछलने से शिक्षा जगत में चिंता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह वीडियो और ऑडियो क्लिप चाहे जितनी तेजी से वायरल हो रहा हो, लेकिन अभी तक इस ऑडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन या स्थानीय पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह ऑडियो पूरी तरह असली है या फिर किसी गहरी साजिश या तकनीकी छेड़छाड़ (जैसे एआई वॉयस क्लोनिंग) का हिस्सा है।  यह ऑडियो क्लिप सोशल पर खूब वायरल है लेकिन इसकी पुष्टि हमारी न्यूज वेबसाइट नहीं करती है.

वायरल ऑडियो क्लिप में कथित लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर और लड़की की बातचीत

प्रोफेसर- बच्चा मामा ठीक हैं न सब तो

लड़की- जी सर

प्रोफेसर- चलो अगर कुछ भी हेल्प चाहिए तो तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है और ज्यादा डॉक्टर जाने वाले हैं अगर आप कहोगी तो मैं आ जाऊंगा और किसी भी प्रकार की फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए तो बताना.

लड़की- न सर कोई दिक्कत नहीं है हो जाएगा काम

प्रोफेसर- तो नहीं बता दीजिएगा ऐसा कुछ होगा तो हो जाएगा काम, ठीक है मैम

लड़की- जी सर

प्रोफेसर- तो किस दिन मिलने आओगी? मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए आपके

लड़की- सर मेरा न मुश्किल ही लग रहा है कि क्योंकि अभी तो घर पर भी देखना है

प्रोफेसर- अच्छा तो जब आपके पेपर होंगे कोर वाला और इलेक्ट्रिक वाला तो उससे पहले बता दीजिएगा मैंने दोनों पेपर आउट कर लिए तुम्हारे लिए

लड़की- सर मैंने वैसे तो पढ़ लिया है पूरा सलेवर्ष मेरा हो गया है

प्रोफेसर नहीं-नहीं आप आ जाओ मैं पेपर आउट कर दिया तुम्हारे लिए यार

लड़की- सर सिलेबस को पूरा हो गया है लेकिन दिक्कत है कि घर पर कोई नहीं तो निकालने में दिक्कत है इसलिए मैंने पूरा पढ़ लिया था पहले ही

प्रोफेसर तो मिलने नहीं आओगी

लड़की- सर वहीं मम्मी का थोड़ा दिक्कत है इस चक्कर में घर पर रुकना जरूरी है

प्रोफेसर- तो ये बताओ कब मिलने आ जाओगी एक बार?

लड़की- सर घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए

प्रोफेसर- तो एक सप्ताह मान लूं, एग्जाम से पहले आ जाओ दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए

लड़की – अच्छा सर मैं प्रयास करूंगी

प्रोफेसर- नहीं आना ही पड़ेगा

लड़की- OK सर

प्रोफेसर- ठीक है फिर सात दिन के अंदर आ जाओ

लड़की- OK सर

फोन कट होने के बाद लड़की कहती है मुझे नहीं चाहिए वो पेपर और लड़की इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देती है.

Check Also

NEET-UG 2026 पेपर लीक में CBI का सबसे बड़ा एक्शन: पुणे का केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार, यही था महाघोटाले का ‘किंगपिन’

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET-UG 2026’ के पेपर …