लखनऊ (अलीगंज): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर दिया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी और मोहल्ले की मस्जिद के इमाम पर न केवल अवैध संबंधों का, बल्कि पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी अपने प्रेमी इमाम के साथ मिलकर उसे और मासूम बच्चों को जहर देकर रास्ते से हटाना चाहती थी।
ट्यूशन पढ़ाने के बहाने पनपा ‘पापी’ इश्क
पीड़ित पति के अनुसार, उसकी शादी साल 2013 में सीतापुर की एक युवती से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब दो साल पहले बच्चों को दीन की तालीम और ट्यूशन पढ़ाने के लिए मस्जिद के इमाम सनाउल्ला का घर में आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों को पढ़ाने के बहाने इमाम और महिला के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए।
हिडेन कैमरे और वॉट्सऐप चैट ने खोला राज
पति को काफी समय से अपनी पत्नी की हरकतों पर शक था। शक यकीन में तब बदला जब उसने पत्नी के मोबाइल में इमाम के साथ की गई आपत्तिजनक वॉट्सऐप चैट देखी। सबूत इकट्ठा करने के लिए पीड़ित ने चतुराई दिखाई और मोबाइल चैट को अपने सिस्टम में सेव कर लिया। इतना ही नहीं, उसने घर के कमरे में खुफिया कैमरा (Hidden Camera) भी लगवा दिया। बताया जा रहा है कि इस कैमरे में दोनों की कई आपत्तिजनक गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं, जिसने पति के पैरों तले जमीन खिसका दी।
खौफनाक साजिश: ‘सबको जहर देकर कर देंगे खत्म’
मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा 28 अप्रैल 2026 को हुआ। पीड़ित का दावा है कि उसने उस दिन फिर से पत्नी की चैट पढ़ी, जिसमें इमाम और पत्नी मिलकर पूरे परिवार को जहर देकर मारने की योजना बना रहे थे। खतरा भांपते हुए शख्स ने तुरंत अपने पिता, भांजे और बहनोई को बुलाया और दोपहर में अचानक घर पहुंच गया। वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए; पत्नी और इमाम कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में थे।
10 लाख कैश और 17 तोला सोना लेकर फरार हुई पत्नी
हंगामे के बाद मौके पर मोहल्ले वालों और इमाम के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि पकड़े जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अलीगंज पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया है कि उसकी पत्नी मायके जाते समय घर में रखे करीब 17 तोला सोने के जेवर और 10 लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
voice of india
