मुंबई/कोच्चि। महाकुंभ के दौरान रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बनीं ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले और एक्टर फरमान खान की शादी का विवाद अब कानूनी पेचीदगियों में बुरी तरह उलझ गया है। एक तरफ जहां फरमान खान ने केरल के एक मंदिर में मोनालिसा से शादी रचाने का दावा किया है, वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा के माता-पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच अब मोनालिसा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने मामले में नया मोड़ ला दिया है।
Delhi: On Kumbh Viral Girl Monalisa, mother says, ''Her father lived with us. We had no idea that something like this would happen to my daughter. We are uneducated people. Something like this would happen to my daughter, and her father was picked up and thrown aside. They took… pic.twitter.com/nIIAxZ1RZE
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
“फिल्म बनाने के नाम पर ले गए और बेटी को छीन लिया”, मां-बाप का छलका दर्द
मोनालिसा के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया के सामने हाथ जोड़कर अपनी बेटी की घर वापसी की गुहार लगाते हुए मां ने कहा, “हम अनपढ़ लोग हैं, हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि हमारी बेटी के साथ ऐसा कुछ होगा। फिल्म बनाने के बहाने उसे बहला-फुसलाकर ले गए। उसके पिता को उठाकर फेंक दिया और बेटी को जबरन अपने साथ रख लिया।” पिता ने भी रोते हुए कहा कि उन्हें बेवकूफ बनाकर उनकी लाठी छीनी गई है और अब वे केवल अपनी बेटी को सुरक्षित वापस चाहते हैं।
Delhi: On Kumbh Viral Girl Monalisa, Advocate Pratham Dubey says, ''That is the contention made by the Kerala DGP that we are not aware of the fact that she is minor. So, but the investigation report of the commission, it is in the mention that I will show you the birth… pic.twitter.com/fDQf5bvEy4
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
नाबालिग होने का दावा और फर्जी दस्तावेज का बड़ा आरोप
मामला अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) तक पहुंच गया है। परिवार का दावा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग है। उनके वकील प्रथम दुबे ने केरल पुलिस के दावों को चुनौती देते हुए कहा कि महेश्वर नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र साफ तौर पर उसकी उम्र की गवाही देता है। आरोप है कि मोनालिसा को जबरन केरल ले जाया गया और वहां गैर-कानूनी तरीके से शादी रचाई गई। इसी आधार पर फरमान खान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रेग्नेंसी का दावा: क्या पुलिस के सामने पेश होने से बचने का है पैंतरा?
जांच के सिलसिले में जब मध्य प्रदेश पुलिस बयान दर्ज करने कोच्चि पहुंची, तो फरमान खान की ओर से एक चौंकाने वाला दावा किया गया। फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा वर्तमान में ‘प्रेग्नेंट’ हैं, इसलिए वह शारीरिक रूप से यात्रा करने या पूछताछ के लिए पेश होने में असमर्थ हैं। हालांकि, पुलिस इस दावे को आसानी से मानने के मूड में नहीं है। पुलिस अब मेडिकल टेस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि करेगी कि प्रेग्नेंसी की बात सच है या यह केवल कानूनी कार्रवाई से बचने का एक बहाना है।
क्या फसेगा फरमान खान? पॉक्सो एक्ट के तहत जांच तेज
यदि मेडिकल जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि होती है, तो एक्टर फरमान खान की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग के साथ विवाह और संबंध बनाना एक संगीन अपराध है। फिलहाल, केरल और एमपी पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पूरे देश की निगाहें अब उस मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जो इस ‘वायरल लव स्टोरी’ का सच सामने लाएगी।
voice of india
