Saturday , 2 May 2026

आईफोन और मोटर साइकिल का लालच देकर 11 साल के बच्चे का अपहरण, इस तरह बदमाशों को चकमा देकर सुरक्षित लौटा रचित

67db7e854532c 20250320 203334103 16x9

-सदर कोतवाली क्षेत्र के कनपटियापुर गांव से अगवा बच्चा रायबरेली में बंद रहने के बाद खुद ही घर पहुंचा; परिवार में खुशी, पुलिस जांच में जुटी

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कनपटियापुर गांव से 25 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 11 वर्षीय रचित कुशवाहा मंगलवार को सुरक्षित अपने घर लौट आया। बेटे के वापस आने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन रचित की आपबीती सुनकर सभी सन्न रह गए।

बच्चे ने अपने माता-पिता को बताया कि दो युवक उसे आईफोन और मोटर वाली साइकिल दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए और रायबरेली में एक कमरे में बंद कर दिया। रचित ने बताया कि युवक उसके साथ अच्छे व्यवहार का दिखावा कर रहे थे, लेकिन मंशा भांपते ही उसने टॉयलेट जाने के बहाने चकमा देकर भागने का मौका पाया और स्टेशन पहुंचकर तिर्वा निवासी युवक की मदद से कन्नौज लौट आया। बच्चे की मां ने गांव की ही एक महिला पर बेटे को अगवा कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और बच्चे के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मौसम का तांडव: आंधी-बारिश और आसमानी बिजली ने ली 32 जानें, कहीं गिरे ओले तो कहीं टूटा ग्लेशियर; जानें अगले 48 घंटे का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम के बदले मिजाज ने भारी …