Friday , 21 August 2026

होमगार्ड जवानों को मिलेगी आयुष्मान कार्ड जैसी कैशलेस उपचार व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

दुर्घटना में होमगार्ड जवान के आश्रितों को 35 से 40 लाख बीमा

इमरजेंसी 112 सेवा से लेकर आपदा में जवानों की मुस्तैद: डीजी एमके बशाल

लखनऊ।6 दिसंबर शुक्रवार को 63वें होमगार्ड स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के आदित्यनाथ ने जवानों को संबोधित करते हुए,होमगार्ड जवानों के कार्यों की सराहना की इसी के साथ वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए होमगार्ड जवानों को मिलने वाले वर्दी भत्ते,बड़े हुए दैनिक भत्ते और दुर्घटना में मृत्य जवान के आश्रितों को 35 से 40 लाख के बीमा का जिक्र करते हुए आयुष्मान कार्ड जैसी कैशलेस उपचार व्यवस्था दिलाने घोषणा की है। मुख्यमंत्री के संबोधन में हुई घोषणा से प्रदेश के होमगार्डों में खुशी दिखाई दे रही है।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति

हमारे होमगार्ड जवानों को वर्ष 2017 से पहले हीणदृष्टि से देखा जाता था। उन्हें सम्मान नहीं मिलता था। हमारे होमगार्ड मुस्तैदी के हर जगह कम कर रहे हैं। सभी विभागों में सेवा दे रहे हैं निष्पक्ष और साहस के साथ मिलकर ड्यूटी कर रहे हैं। सभी जवानों को 100% ड्यूटी मिल रही है और दैनिक भत्ते में भी वृद्धि हुई है। इसी के साथ अंतर्जनपदीय ड्यूटी भत्ते के साथ और प्रशिक्षण भट्ट भी प्राप्त हो रहा है।

डीजी एमके बशाल

हमारे होमगार्ड जवान राज्य में सभी जगह ड्यूटी कर रहे हैं। राहत आपदा से लेकर दैवीय आपदा में भी मुस्तैदी से डटे रहते हैं। पुलिस के साथ मिलकर 112 पर इमरजेंसी सेवा दे रहे हैं। कई विभागों में हमारे जवान यातायात व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक कामों में भी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

Check Also

BPSC TRE-4 Notification Released: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 11वीं-12वीं में बंपर वैकेंसी; देखें कक्षावार पदों की डिटेल

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने …