Monday , 28 September 2026

हजार लीटर तेल की खेप के साथ चार शातिर हत्थे चढ़े….बिल्हौर में डीजल–पेट्रोल चोरी गैंग का पर्दाफाश

क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाथ लगी बड़ी सफलता

बिल्हौर, कानपुर। पनकी में तेल चोरी पर कार्रवाई के बाद गिरोह ने अपना ठिकाना बदलकर बिल्हौर क्षेत्र में इस जरायम का कारखाना शुरू कर दिया। शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। बिल्हौर के लालपुर गांव के पास से हजार लीटर चोरी का तेल बरामद करने के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी क्राइम ब्रांच सुमित सुधाकर ने बताया कि मैनुअल मुखबिरों से मिली सूचना और सर्विलांस टीम की मदद से बिल्हौर में लगातार डीजल–पेट्रोल चोरी की गतिविधियों का पता चल रहा था। इस पर एसीपी मंजय सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान दो टैंकर में करीब 800 लीटर डीजल और 200 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल थे। पुलिस फिलहाल सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है, जल्द ही पूरे गिरोह का नेटवर्क उजागर किया जाएगा।

Check Also

यूपी 2027 चुनाव: प्रयागराज में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, ‘यूथ बोले तो’ से भरेंगे हुंकार; चुनाव आयोग को दी बड़ी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल …