
सीतापुर: सीतापुर जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महोली और गोंदलामऊ के बाद, अब महमूदाबाद में भी एक तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया है।
शहर के मनोहर लान के पास सड़क पर घूमते हुए यह तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे महमूदाबाद नगर में खौफ की लहर दौड़ गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सचेत हो उठा है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में महोली में आतंक का पर्याय बनी एक आदमखोर बाघिन को पकड़ा गया था, जबकि गोंदलामऊ में कई बार गोशाला में घुसे तेंदुआ को नहीं पकड़ा जा सका था।
voice of india