Monday , 19 October 2026

सीतापुर में तेंदुए का आतंक : 20 किमी दायरे में लगातार मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

गोंदलामऊ/सीतापुर। विकास खंड गोंदलामऊ क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। क्षेत्र के 20 किलोमीटर के दायरे में तेंदुए के दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि क्षेत्र में दो से तीन तेंदुए हो सकते हैं।

बीते बुधवार को शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक तेंदुआ देखा था, जिसका एक ग्रामीण ने वीडियो भी बनाया। उसी दिन रात करीब 8 बजे बिराहिमपुर गांव के पश्चिम बबलू की बाग के पास एक रास्ते पर दूध खरीदने जा रहे डाला चालक को भी तेंदुआ दिखा। चालक के साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति ने भी तेंदुए का वीडियो बनाया। ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

इन घटनाओं के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। गुरुवार को खेऊटा रामपुर स्थित मुनींद्र अवस्थी के फार्म हाउस के आसपास तेंदुए के पदचिह्न देखे गए। इसके बाद से वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

गुरुवार देर शाम को खेऊटा गांव के दक्षिण में वन विभाग द्वारा एक पिंजरा लगाया गया है। क्षेत्रीय वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि खेऊटा के दक्षिण में पिंजरा लगाया गया है और वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।

Check Also

Shradha Dubey Case: खाकी पर भारी पड़ी मॉडल श्रद्धा दुबे की रसूख! शिवा हत्याकांड के 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर, रिवॉर्ड बढ़ाकर हुआ 50 हजार

राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शुक्ला हत्याकांड में दस दिन बीत जाने के बाद …