Tuesday , 28 July 2026

सीतापुर : बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला….सुनवाई के लिए बुलाए गए शिक्षक ने. …



सुनवाई के लिए बुलाए गए शिक्षक ने किया हमला
पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, होगा निलंबत

सीतापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश प्रताप सिंह पर उनके ही कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला महमूदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा के एक अध्यापक ने किया। आरोपी अध्यापक पर अपने ही स्कूल के एक सहायक अध्यापक को प्रताड़ित करने का आरोप था, जिसकी शिकायत पर बीएसए ने उसे सुनवाई के लिए अपने कार्यालय बुलाया था।

बीएसए को बेल्ट से मारने का प्रयास
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित सहायक अध्यापक और आरोपी अध्यापक को आमने-सामने बैठाकर मामले की सुनवाई शुरू की। जब वहाँ मौजूद सभी लोग आरोपी अध्यापक को समझाने लगे, तो वह अचानक भड़क उठा। गुस्से में उसने अपनी बेल्ट निकाली और बीएसए पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहाँ मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर हमलावर शिक्षक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षकों के बीच आपसी विवाद और उनके आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों ही इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Check Also

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 15 IPS अधिकारियों का तबादला, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और कार्यकुशल बनाने …