Sunday , 26 July 2026

शादी की खुशी बनी मातम: जौनपुर में बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के निकट बुधवार की देर रात बरातियों से भरी सफारी खाई में जा गिरी। इसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में एसपी डा. कौस्तुभ व अन्य पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

वाराणसी से बारात जौनपुर आ रही थी कि बुधवार देर रात मुफ्तीगंज के पास अचानक सफारी वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इससे बबलू सोनकर (45) पुत्र शंकर सोनकर, श्यामलाल सोनकर (35) पुत्र मुरली सोनकर व तीसरा राजू सोनकर(45) पुत्र विजय सोनकर यह तीनों वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कैंट निवासी बताए गए हैं। इन तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के जाया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मरीजों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां यह सब खुशियों के माहौल में सम्मिलित होने जा रहे हैं वहीं इन तीनों के घर पर मातम छा गया है। इस बाबत एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में तीन की मौत दो घायल हो गए हैं। मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।

Check Also

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का पुनर्गठन, IPS किरण एस. के नेतृत्व में बनी नई टीम; 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा …