Saturday , 7 November 2026

वाराणसी : युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में 28 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से गलाकाट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार सिंहवार गांव का निवासी अनिल कुमार (28 वर्ष) पुत्र छोटे लाल गुरूवार देर शाम भोजन करने के बाद अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात छोटेलाल झोपड़ी में पहुंचे तो बेटे के खून से सना शव देख सन्न रह गए। उनके चीखपुकार पर पड़ोसियों के साथ घर वाले भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की सूचना पाते ही चौबेपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। परिजनों के अनुसार अनिल (मृतक) का विवाह इसी वर्ष 28 मई को हुआ था।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …