Wednesday , 19 August 2026

वाराणसी में दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो लाेगाें की मौत, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो. ..

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र में रविवार काे भाेर के समय खेवशीपुर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो लाेगाें की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें काे कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

लोहता थाना प्रभारी के अनुसार, भड़ाव गांव के निवासी सहती यादव (52) और रामविलास गुप्ता(40) आज तड़के किसी काम से टीवीएस बाइक से अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। बाइक जैसे ही खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज-2 पर पहुंची, तभी किसी भाेर के लगभग तीन बजे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामविलास गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहती यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की तलाश के लिए छानबीन की जा रही है। दुर्घटना की जानकारी पाते ही मृत युवकों के परिजन भी थाने पर पहुंच गए और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।————

Check Also

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर पति और 4 साल के मासूम बेटे की हत्या, पत्नी समेत दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा इलाके में दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। …