Tuesday , 29 September 2026

वाराणसी में जुआ से आरंभ हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव—उपनिरीक्षक की बाइक फूंकी

वाराणसी । वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दीपावाली की देर रात बिहड़ा गांव में जुआ खेलते हुए नीरज और धर्मेंद्र के गुट आपस में भीड़ गए। दोनों की आपसी लड़ाई बढ़ने पर थाने से उप निरीक्षक कौशल किशोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर नीरज और धर्मेंद्र सहित अन्य जुआरियों ने पथराव आरंभ कर दिया। इसी दौरान उप निरीक्षक कौशल किशोर की मोटरसाइकिल को भी फूंक दिया गया।

एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव को घटना की सूचना हुई तो मौके पर दो थाने कपसेठी एवं मिर्जामुराद की पुलिस टीम पुनः भेजी। कुछ ही देर में एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी राजातालाब अजय ने पत्रकारों को बताया कि बिहड़ा गांव में उपद्रव मामले में मिर्जामुराद थाने में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद की तहरीर पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। शांति स्थापित करने के लिए गांव क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

Check Also

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा, प्राइवेट पार्ट अलग और कई फ्रैक्चर मिले

मथुरा: तीर्थनगरी वृंदावन में प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक …