Monday , 19 October 2026

लव जिहाद केस में बड़ा एक्शन: KGMU के डॉक्टर रमीजुद्दीन के माता-पिता गिरफ्तार, सामने आई ये वजह


लखनऊ । लव जिहाद के आरोपित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डाक्टर रमीजुद्दीन के पिता सलीमुद्दीन और उसकी माता खतीजा को सोमवार को चौक थाने की पुलिस ने ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया। रमीजुद्दीन के माता पिता को पुलिस ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने व निकाह कराने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

फिलहाल रमीजुद्दीन अभी फरार चल रहा है। केजीएमयू के पैथालोजी विभाग की एमडी की छात्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि रमीजुद्दीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बिना सहमति के गर्भपात कराते हुए धर्म परिवर्तन किया गया है। जिसके आधार पर रमीजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत ​किया गया।

Check Also

चतरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया; 2 लड़कियों समेत 5 नाबालिग हिरासत में

झारखंड के चतरा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां …