Wednesday , 24 June 2026

लव अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, बाद में पति ने की आत्महत्या…7 साल पहले दोनों की हुई थी शादी

मिर्जापुरः जिले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद सबकुछ तबाह कर गया. कटरा कोतवाली क्षेत्र में पति ने पहले चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग होने के शक में पति ने यह खौफनाक कदम उठाया है. सूचना पर एसएसपी सोमेन वर्मा के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

 

एएसपी सोमेन वर्मा के मुताबिक, कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर कॉलोनी में रहने वाले धनी मौर्य का पत्नी सुमित्रा उर्फ सुमन से सोमवार के दोपहर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति गुस्से ने पत्नी की चाकू से सीने और गले पर तबातोड़ वार कर हत्या कर दिया. पत्नी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो पति मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों इसकी सूचना ने पुलिस को दी.

पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही थी. इसी बीच पता चला कि पति ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका पहाड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. धनी मौर्या और सुमन की शादी 7 साल पहले हुई थी. कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है. हत्या और आत्महत्या का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक धनी मौर्या एक होटल में चाइनीज बनाता था. धनी तीन बजे घर पर किसी बात को लेकर पत्नी सुमन से विवाद हो गया. पत्नी की हत्या करने के बाद घर के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.

 

Check Also

UP Coaching Centers Sealed: सीएम योगी के आदेश पर पूरे UP में महाअभियान, खान सर के कोचिंग सेंटर समेत 100 से ज्यादा संस्थान सील; बेसमेंट क्लासरूम पर बड़ा एक्शन

लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड …