Friday , 23 October 2026

लखनऊ होटल में पंजाब के युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान पंजाब में रहने वाले युवक के रूप में कर घटना की जानकारी परिवार को दी है।

नाका थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पांच सितंबर की रात 11 बजे के करीब इलाके के एक होटल मैनेजर का फोन आया। मैनेजर ने बताया कि हाेटल के कमरे के अंदर मौजूद व्यक्ति को कई बार आवाज देने के बावजूद भीतर से दरवाजा नहीं खाेला जा रहा है। उसे किसी अनहोनी की आशंका है। इस पर पुलिस फौरन वहां पहुंची और मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर का रहने वाला जतिंदर कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

यूपी में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: EPIC नंबर वही, लेकिन रातों-रात बदल गए 13 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम; चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन

लखनऊ/पीलीभीत उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले ही मतदाता …