Saturday , 24 October 2026

लखनऊ : सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 19 घायल….घटना स्थल पर अफरा-तफरी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब, लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, जिलाधिकारी विशाख जी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरदोई से यात्रियों को लेकर कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 एल एन 1340) लखनऊ आ रही हैं। गुरुवार रात को बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास बेकाबू होकर खाई में पलट गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर, ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल लेने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी। एक राहगीर को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई हैं। दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई हैं और 19 लोग घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान पीलीभीत जनपद का रहने वाला बाबूराम, मथुरा का नरदेव, बदायूं का संजीव, लखनऊ के काकोरी का दिलशाद की पहचान हो गई है। एक अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही हैं।

घायलों के इरशाद,अनुराग, अरविन्द अवस्थी, संजय, राजेश मौर्या, बसन्त देवी, संजीव प्रकाश, अरुण कुमार, भरत कुमार, दिनेश , शुभाजीत मुखर्जी, सुहैल अहमद, दुर्गेश, राकेश, अविरल वर्मा, अनूप, अनुजराज , चालक अनिल कुमार और परिचालक मोहम्मद रेहान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हैं। डीएम ने बताया कि घायलों को पहले सीएचसी काकोरी और मलिहाबाद भेज गया। इनमें गंभीर आठ लोगों को केजीएमसी ट्रामा सेंटर लाया गया। एक का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …