Saturday , 24 October 2026

लखनऊ में हंगामा : पुलिस चौकी में घुसकर SI और चौकीदार से मारपीट, 2 भाइयों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े-सरकारी कागज फाड़े, 1 गिरफ्तार

लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र की डॉक्टर खेड़ा चौकी में गुरुवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रात करीब 1:30 बजे अजय गोस्वामी और उसका भाई मनोज गोस्वामी चौकी में घुस गए। दोनों ने चौकीदार लाल बहादुर से मारपीट की।

आरोपियों ने चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े और सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। एसी और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार के पहुंचने पर उनसे भी मारपीट की और उनकी जेब से 1300 रुपए छीन लिए।

अजय गोस्वामी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 3 बजे मुख्य आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई मनोज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटे गए 1300 रुपए भी बरामद कर लिए।

परिवार वालों ने थाने में हंगामा किया

शुक्रवार सुबह आरोपी के परिवार वालों ने थाने में हंगामा किया। अजय के पिता नन्द किशोर, बहनोई कुणाल मिश्रा, पत्नी मिथलेश और बहन कमलेश गोस्वामी पर शांति भंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उच्चाधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस चौकी में हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …