Wednesday , 24 June 2026

रायबरेली में पोस्टर पॉलिटिक्स: राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बताया गया ‘कप्तान इंडिया’

रायबरेली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। यह बैनर चर्चा का विषय बन गए हैं। इन बैनर व होर्डिंगों में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘कप्तान’ इंडिया लिखा गया है।

इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को 2027 और 2029 के लिए इंडिया का कप्तान लिखा गया है। इन बैनरों की खास बात यह है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। हाथ में बल्ला, खेल के मैदान जैसा बैकग्राउंड और जीत का संदेश। इन तस्वीरों के जरिए दोनों नेताओं को मैदान में उतरने वाले मजबूत खिलाड़ी के तौर पर दिखाया गया है। बैनरों में दोनों नेताओं को पीडीए ‘रक्षक’ भी बताया गया है। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की ओर से लगाये गए इन बैनर व होर्डिंगों की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेज़ है।

Check Also

यूपी में बंपर भर्ती: योगी सरकार ने 3446 युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का तोहफा, UPSSSC ने जारी किया प्राविधिक सहायक परीक्षा का रिजल्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का …