Sunday , 25 October 2026

राजनीति में हलचल : भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत राजनैतिक दलों को सूची से हटाया

हटाए गए दल 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग में कर सकते हैं अपील

लखनऊ । भारत निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश 19.09.2025 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे 121 पंजीकृत दलों को पंजीकृत राजनैतिक दलों की सूची से बाहर कर दिया है। इन दलों ने वर्ष 2019 से लगातार छह वर्षों तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा का कोई चुनाव लड़ा है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी।

नवदीप रिणवा ने बताया कि इन दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29बी एवं धारा 29सी, आयकर अधिनियम, 1961 के प्राविधानों तथा चुनाव चिन्ह (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के तहत राजनैतिक दलों को प्राप्त होने वाले किसी भी लाभ का अधिकार अब समाप्त हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस आदेश से क्षुब्ध कोई भी पक्ष आदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। सूची से बाहर किए गए दलों की जानकारी जिलेवार सूची में उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य के 51 जनपदों के पंजीकृत पतों पर 121 पंजीकृत राजनैतिक दल शामिल हैं।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …