Monday , 28 September 2026

यूपी में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग ने मचाई हलचल, राहुल गांधी को बनाया राम और लक्ष्मण के रूप में…

लखनऊ। राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। विदेश में उन पर भारतीय लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा आलोचना कर रही है। वहीं राजधानी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर होर्डिंग में राहुल गांधी को श्रीराम दिखाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते दिखाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें राहुल गांधी को श्रीराम के रूप में दिखाया गया है। वो धनुष ताने हुए हैं, सामने रावण की तस्वीर है। रावण के रूप में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों को दिखाया गया है। इनके दस सिरों में अलग-अलग विभागों के नाम हैं। मुख्य चेहरे पर ‘वोट चोर’ लिखा गया है। तस्वीर को लोग अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। होर्डिंग एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा द्वारा लाई गई है।

Check Also

जाते-जाते मॉनसून का कहर: यूपी में 56 की मौत और 1000 घर ढहे; पहाड़ों पर भूस्खलन का अलर्ट, जानें राज्यों में मौसम का ताजा हाल

लखनऊ: देश से मॉनसून की विदाई की बेला में कई राज्यों में बादलों का भीषण …