Sunday , 25 October 2026

यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन में हो गई गलती तो कर सकते हैं सुधार, चूक न जाना ये आखिरी मौका!

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में 4543 दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आगामी 15 सितंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए तीन दिन का समय प्रदान किया है।

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 135, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 60 और बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए महिला प्लाटून कमांडर के 106 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विगत 12 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई थी।

विभिन्न स्तरों से प्राप्त हो रहे आग्रह के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 12 सितंबर को सुबह 6 बजे से 15 सितंबर को सुबह 6 बजे तक आवेदन पत्र में संशोधन (मोडिफिकेशन) किये जाने हेतु मात्र एक अवसर प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड एकाउंट में लॉगिन करके उसमें दिए गए एप्लीकेशन हिस्ट्री के मोडिफाई डिटेल्स टैब/सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थी आवेदन पत्र में ओटीआर से प्राप्त किए गए (फेच्ड) विवरण तथा अपलोडेड फोटो को संशोधित नहीं कर सकेगें।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …