
मुरादाबाद। पकवाड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में प्रेमी–प्रेमिका के शव मिलने की घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई जैसे ही यह खबर फैली गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही वहीं स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है सूचना मिलते ही पीएससी के जवानों के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हालात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराया गया एसपी क्राइम सुभाष गंगवार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी की उनके साथ क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहे.
टीमों ने देर रात तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए ग्रामीणों के अनुसार मृतक युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही दोनों के आपसी संबंध हालिया गतिविधियों और घटनास्थल से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए जांच में कोई भी कड़ी छोड़ी नहीं जाएगी ग्राम प्रधान बबलू सैनी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि गांव में भय और शोक का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं एसपी क्राइम एससी गंगवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
voice of india