Monday , 19 October 2026

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में पहली बार किया जनता दर्शन, सुनी लोगों की समस्याएं

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस में पहली बार शनिवार को जनता दर्शन किया और वाराणसी सहित आसपास के जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को जनता के हित में कार्य करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी और मंडल की जन समस्याओं के निराकरण में त्वरित कार्य होना चाहिए। विलंब होने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। तहसील, थाना से लेकर सभी मामलों को मौके पर ही समाधान देने का प्रयास होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी में दो दिनों के प्रवास कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन जनता दर्शन किया। अभी तक मुख्यमंत्री ने लखनऊ और गोरखपुर में ही जनता दर्शन किया है। वाराणसी में जनता दर्शन का यह पहला आयोजन हुआ है।

Check Also

मिशन-2027: भाजपा में टिकट वितरण का खाका तैयार, परफॉर्मेंस रिपोर्ट तय करेगी विधायकों का भविष्य, हारी सीटों पर उतरेंगे नए चेहरे

लखनऊ। संगठन के ढांचे को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने …