
लखनऊ। आगामी चुनावी समर को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार शनिवार को अपनी नई मीडिया टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संगठन ने प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजकों व सह-संयोजकों की संयुक्त टीम मैदान में उतार दी है। इस फेरबदल की सबसे अहम बात यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने पिछली बार की तुलना में इस बार टीम का आकार दोगुना कर दिया है, ताकि टीवी डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर विपक्ष के हर हमले की धार को कुंद करते हुए सरकार और पार्टी का पक्ष पूरी मजबूती से रखा जा सके। नई टीम में पार्टी ने 31 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं, जबकि मीडिया पैनलिस्टों की सूची में 25 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुभवी चेहरों के साथ नए रक्त का संगम, साधा सामाजिक ताना-बाना
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी आधिकारिक सूची में पुराने अनुभवी नेताओं के समायोजन के साथ-साथ युवाओं और नए चेहरों को भी पर्याप्त अवसर दिया गया है। प्रवक्ताओं की पंक्ति में नवीन श्रीवास्तव, हीरो वाजपेई, आनंद दूबे, प्रियंक पांडेय, अंकुश त्रिपाठी और विधान परिषद सदस्य (MLC) लालजी निर्मल जैसे आक्रामक वक्ताओं को आगे कर संगठन ने साफ संदेश दिया है कि विपक्षी दलों को हर मुद्दे पर मुखरता से घेरा जाएगा। इसके साथ ही दोनों सूचियों में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा गया है, ताकि हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। पिछली कार्यकारिणी में महज 16 प्रवक्ता और लगभग एक दर्जन पैनलिस्ट ही शामिल थे।
मीडिया सह-संयोजकों और वॉच टीम में भी महत्वपूर्ण बदलाव
संगठनात्मक ढांचे में कुछ बदलाव करते हुए इस बार मीडिया सह-संयोजकों की संख्या चार से घटाकर दो कर दी गई है। इस पद पर हिमांशु दूबे और दीपक बघेल को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मीडिया वॉच टीम की कमान दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी संभालेंगे। वहीं, मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह और अभय सिंह को मैदान में उतारा गया है।
ये संभालेंगे प्रदेश प्रवक्ता की कमान (31 नाम)
सूची के अनुसार हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
मीडिया पैनलिस्ट में शामिल किए गए 25 प्रमुख चेहरे
पैनलिस्टों की सूची में अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणीन्द्र पाण्डेय को स्थान मिला है।
क्षेत्रों के मीडिया संयोजक और सह-संयोजक
-
अवध क्षेत्र: आकाश मिश्रा (संयोजक), अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा व दीपक तिवारी (सह-संयोजक)।
-
पश्चिम क्षेत्र: गजेन्द्र शर्मा (संयोजक), संजय माहेश्वरी, नीतिन शर्मा व निमित जायसवाल (सह-संयोजक)।
-
कानपुर क्षेत्र: अनूप अवस्थी (संयोजक), संजय सिंह (सह-संयोजक)।
-
काशी क्षेत्र: मधुकर चित्रांश (संयोजक), संतोष सोलारपुरकर व शैलेन्द्र मिश्रा (सह-संयोजक)।
-
गोरखपुर क्षेत्र: राहुल तिवारी (संयोजक), चंदन आर्य व समरेंद्र विक्रम सिंह (सह-संयोजक)।
-
बृज क्षेत्र: अंकित माहेश्वरी (संयोजक), अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुंदर परासर व निशित शर्मा (सह-संयोजक)।
voice of india