Saturday , 5 September 2026

मकान के अंदर मिली दो भाइयों की लाश : एक कूड़े के ढेर में तो दूसरा कमरे में पड़ा था, इस तरह हुई जानकारी

लंबे वक्त से दोनों अकेले रहकर कूड़ा बीनने का करते थे काम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सआदतगंज थाना क्षेत्र की घटना
लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज इलाके में कई सालों से अकेले रहने वाले संगे भाइयों के मकान से बुधवार तेज बदबू आने पर पड़ोसियों में बेचेनी फैल गई। जिसके बाद उन्होंने इन दोनों की बहन को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब मकान में दाखिल हुई तों ढेर सारा कूड़ा कचरा पड़ा था। उसकी के बीच में एक शव और दूसरा कमरे में पड़ा था। दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बताते चलें कि रवि पाहवा 58, राजू पाहवा 68 दोनों भाई लंबे वक्त से चौपटिया पावर हाउस के पीछे मकान नंबर ई-5 में रहकर कूड़ा बीनने का कार्य करते थे। जिसमें एक भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं आज पड़ोसियों ने मकान से तेज बदबू महसूस की जिसके इन दोनों की बहन को खबर भेजी। घर के अंदर कुत्ते बैठते थे पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच पड़ताल में मौत का कोई संदिग्ध कारण नजर नहीं आ रहा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद: देर रात छावनी बना परिसर, तड़के 4 बजे 6 बुलडोजरों ने शुरू किया ध्वस्तीकरण; RAF तैनात

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार तड़के प्रशासनिक हलचल अचानक बड़े बुलडोजर …