Monday , 27 July 2026

फर्रुखाबाद: गालीबाज इंस्पेक्टर समेत तीन सिपाही लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

फर्रुखाबाद,  । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने शुक्रवार को अभद्र भाषा का प्रयोग व गाली गलौज करने वाले निरीक्षक सहित तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी नारायण का शोसल मीडिया पर गाली गलौज करते वीडियो वायरल हुआ था। जनता के प्रति उनका व्यवहार गलत देखते हुए लाइन हाजिर किया गया है। इनके अलावा सिपाही कौशलेंद्र, देवेंद्र, पवन की शिकायत मिलने पर तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि महकमे में अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

Check Also

बंगाल की खाड़ी में बना ‘डिप्रेशन’: MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून मेहरबान, UP के 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में …