Wednesday , 19 August 2026

प्रदूषण के चलते बढ़ी सांस की बीमारियां, जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी बढ़ोतरी….पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

नोएडा, । उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में बढ़ते प्रदूषण के बाद जिला अस्पताल के साथ ही अन्य अस्पतालों की आईसीयू में भी पिछले 4 दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले हफ्ते के मुकाबले सांस रोगियों की संख्या 22 प्रतिशत बढ़ गई है। फिजिशियन की ओपीडी में पहले 800 के करीब मरीज आते थे। अब मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा पहुंच गई है, जिसमें 250 से 300 को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, गले में संक्रमण, आदि की समस्या है।

जिला अस्पताल आईसीयू के प्रभारी डॉ. असद ने बताया कि पहले वायु प्रदूषण सांस रोगियों की बीमारी बढ़ा देता है। चार दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जो भी मरीज आईसीयू में आ रहे हैं, उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 65-75 के बीच है।

आमतौर पर सामान्य मरीजों का ऑक्सीजन सेचुरेशन 95 या इससे अधिक होना चाहिए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर ने बताया कि वायु प्रदूषण करीब दो महीने से है। सांस लेने में दिक्कत होने पर सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के आईसीयू में एक 60 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया। ऑक्सीजन सेचुरेशन की स्थिति को देखकर मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

Check Also

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर पति और 4 साल के मासूम बेटे की हत्या, पत्नी समेत दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के चिक्काबनावारा इलाके में दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। …