Sunday , 25 October 2026

प्यार का खौफनाक अंजाम : घर से भागे प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत. …प्रेमिका को गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ाया 

जनपद बुलंदशहर में एक प्रेम कहानी का अंत मौत की दर्दनाक चौखट पर हुआ है। जहां प्रेमी ने पुलिस व रिश्तेदारों को मौजूदगी में नाबालिग प्रेमिका को गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया है। प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत हो चुकी हैं। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा 20 सितंबर को घर से लापता हुई नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही थी । इसी दौरान घर से भाग कर बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस द्वारा रिश्तेदारों के साथ घेर लिया गया। इस प्रेमी जोड़े में लड़की नाबालिग थी जो जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी जबकि उसका प्रेमी प्रिंस उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला था ।

देर रात प्रेमी प्रिंस के रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ पुलिस टीम पहुंची थी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के एक मोहल्ले में इस प्रेमी जोड़े द्वारा एक मकान किराए पर लिया गया है इस सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए कार्यवाही की जा रही थी ।

जब पुलिस द्वारा प्रेमी और प्रेमिका को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा था तो प्रेमी प्रिंस द्वारा तमंचे से अपनी नाबालिग प्रेमिका को गोली मार दी गई और उसकी हत्या करने के बाद प्रिंस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए SSP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। यह पूरी घटना बुलंदशहर की डिबाई क्षेत्र में रात 3 बजे की बताई जा रही है।पुलिस कार्यवाही के डर से नाबालिग प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने भी अपनी इस प्रेम कहानी का दुखद अंत कर लिया।

पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है जिससे प्रेमी द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हरिद्वार के रहने वाले प्रेमी प्रिंस का ननिहाल नाबालिग प्रेमिका के गांव का है। प्रिंस का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। प्रिंस लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी युगल के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भी दिया है। व आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …