Tuesday , 25 August 2026

पहले लव मैरिज, फिर खौफनाक मौत…पांच साल के मासूम ने कहा-पिता ने मां को मार डाला

नवाबगंज, गोंडा। करीब आठ साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी का दुखद अंत उसके पति ने नारियल काटने वाले चाकू से पत्नी को खौफनाक मौत दी जिसे देखकर लोगों का रूह कांप जाए। मामा के घर मां के कत्ल की सूचना उसके मासूम बेटा ने दी तो परिवार में कोहराम मच गया। आम लोगों के साथ पुलिस भी दर्दनाक मौत को देर देख आवाक रही।
कोल्हमपुर बाजार शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसे देख हर कोई सन्न रहा। कारण महिला की हत्या नारियल काटने वाले बड़े चाकू से काटकर की गयी।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी बिनय गुप्ता की बहन आरती की प्रेग विवाह करीब आठ साल पहले कोल्हमपुर बाजार निवासी गुनीराम से हुई। दोनों का एक बेटा कान्हा है। शनिवार सुबह आरोपी पति गुनीराम अचानक बेटे कान्हा को मायके छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद बच्चे ने मासूमियत में वो सच्चाई बताई जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। भाई विनय जब भांजे के साथ मृतक आरती के घर पहुंचा तो अंदर का मंजर देखकर उसकी चीख निकल आई – कमरे में आरती की लाश खून से लथपथ पड़ी। सिर और शरीर पर कई जगह धारदार बार किए गए थे, दीवारों पर खून के छींटे थे और फर्श पर पड़े खून व चीथडे के निशान किसी भीषण संघर्ष की गवाही दे रहे थे। सूचना पर नवाबगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सने हथौड़े और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति गुनीराम वारदात के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। रिपोर्ट हरि नारायण शुक्ल गोंडा।

Check Also

छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत: iPhone नहीं, 20 साल पुराना कलह और 3 एकड़ जमीन बनी वजह; अलग-अलग श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

छत्रपति संभाजीनगर  : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध …