Monday , 19 October 2026

पहचान बदली, प्यार पाया : महोबा की हेमा बनी हेमंत और दिल्ली में पूजा से रचाई शादी

महोबा । बुंदेलखंड के महोबा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए दो युवतियों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया और कोर्ट मैरिज कर प्रेम विवाह रचा लिया। अनोखे प्रेम विवाह को स्वीकारते हुए परिजनों ने घर पहुंचने पर अपनी बहू का जोरदार स्वागत किया है। अनोखी प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

दरअसल पूरा मामला जनपद चरखारी कस्बा के छोटा रमना का है। यहां के साहब सिंह की बेटी हेमा बचपन से ही लड़कों के तौर तरीकों के साथ पली और लड़कों जैसी ही रहने लगी। गुरुवार को हेमा ने बताया की मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के चंदला थाना क्षेत्र के लबरहा गांव निवासी पूजा से उसकी मुलाकात 3 वर्ष पूर्व हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो हेमा ने हेमंत बन दिल्ली में 06 अक्टूबर को सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। हेमा ने बताया वह फल की दुकान चलाती है। अपनी पत्नी पूजा के साथ खुश है, वह अपना जेंडर भी चेंज कराएंगी और अपना घर परिवार चलाएंगी। तो वहीं घर में बहू के पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया है। और शादी के बाद की रस्में निभाईं जा रहीं हैं।

Check Also

मिशन-2027: भाजपा में टिकट वितरण का खाका तैयार, परफॉर्मेंस रिपोर्ट तय करेगी विधायकों का भविष्य, हारी सीटों पर उतरेंगे नए चेहरे

लखनऊ। संगठन के ढांचे को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने …