Sunday , 31 May 2026

पत्नी गयी मायके सिपाही ने लगायी फांसी…साथी कर्मचारियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया तब….

तीन दिन से पत्नी को नहीं किया फोन
मंगलवार को हुई घटना की जानकारी जांच में जुटी पुलिस

कानपुर। रावतपुर में एक सिपाही ने सुसाइड कर लिया। वह यूपी-112 में तैनात था। उसने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मीडिया भवन के पास मौजूद आवासीय परिसर में जान दी है। मंगलवार सुबह देर तक कमरा नहीं खुला। साथी कर्मचारियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया।

पुलिसकर्मियों ने झांक कर देखा तो कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर कल्याणपुर पुलिस पहुंच चुकी है। कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी के साथ रहता था। 26 नवंबर को पत्नी मायके गई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।थाना कल्याणपुर के श्यामाजी पुरम में बारा सिरोही बम्बा रोड पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय यादव के 4 मंजिला मकान में सिपाही मान महेन्द्र (30) अपनी पत्नी कविता (26) और दो बच्चों तेजस (5) और दीपांशु (3) के साथ रहते थे। इसी मकान के सेकेंड फ्लोर पर कल्याणपुर थाने के दरोगा इतेंद्र कुमार भी रहते थे। उनका हेलमेट सिपाही मान महेन्द्र के पास रखा था।

सुबह जब वह अपना हेलमेट लेने सिपाही मान महेन्द्र के कमरे पर पहुंचे। तो सिपाही ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो सिपाही का शव फंदे से लटका रहा था। इसके बाद उन्होंने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। 26 नंवबर को दोनों बच्चो के साथ पत्नी मायके मथुरा के नरौली थाना क्षेत्र के सारपीपुर गांव गई थी। पत्नी ने बताया- 27 नंवबर से मेरी कोई बात नहीं हुई थी।सिपाही मान महेन्द्र जिला मथुरा गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव मढ़ैरा के रहने वाले थे। सिपाही मान महेन्द्र की शादी 2015 में हुई थी। वह 2018 बैच के सिपाही थे।

Check Also

मौसम का मिजाज: देश के 15 राज्यों में प्री-मानसून आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में आसमानी आफत से 48 लोगों की मौत, इनोवा समेत 10 गाड़ियां बहीं

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अचानक करवट …