Monday , 26 October 2026

नौकरी लगते ही बदला रवैया ! युवती का आरोप…शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने शुरू की जाँच

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर शनिवार काे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भोजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इलाके की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसका ननिहाल रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र में है। यहां के रतुआ नगला निवासी जितेंद्र सिंह से उसकी 2017 में जान पहचान हुई थी। इस दाैरान आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। वर्ष 2019 में आरोपित की नौकरी लग गई। पांच अप्रैल 2025 को जितेंद्र ने युवती को कॉल करके बताया​ कि परिवार वाले उसकी शादी किसी दूसरी युवती से करना चाहते हैं। परिजन दहेज भी मांग रहे हैं और तुम्हारे परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाएंगे। फिर भी उसने भरोसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन एक अगस्त काे जितेंद्र ने फाेन कर कहा कि अब वाे उससे शादी नहीं कर सकता हैं। इसके बाद वह जितेंद्र के घर भी गई थी, लेकिन उसके पिता कृपाल सिंह, भाई आकाश, बिट्टू और सुमित ने धमकी देकर अपने घर से भगा दिया। अब इस मामले में पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

थाना भोजपुर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शनिवार को मामले में आरोपित समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: 140 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ेगा तूफान, आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट; यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश और ठंड की चेतावनी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तेजी से तटीय इलाकों की …